Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. National Sports Day : राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगी ‘Bharat Dojo Yatra’

National Sports Day : राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगी ‘Bharat Dojo Yatra’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने इस साल के शुरुआत में अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को लेकर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह मार्शल आर्ट्स करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के पोस्ट में उन्होंने लिखा- भारत डोजो यात्रा (Bharat Dojo Yatra) जल्द आ रही है। यहां डोजो शब्द मार्शल आर्ट्स के लिए एक हॉल या स्कूल को संदर्भित करता है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साजा करते हुए पोस्ट भी किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान हमने हजारों किमी की दूरी तय की। हम अपने कैंप साइट में शाम को जिउ-जित्सु का अभ्यास करते थे। फिट रहने के लिए एक सरल तरीके के रूप में हमने इसे शुरू किया जो तेजी से एक सामुदायिक गतिविधि में बदल गई। जहां हम रुके थे, वहां के युवा मार्शल आर्ट छात्रों को लाया गया। हमारा लक्ष्य इन युवाओं को जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष समाधान तकनीकों से परिचित कराना था।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य उनमें हिंसा को सज्जनता में बदलना और उन्हें अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने के लिए उपकरण देना है। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर मैं आप लोगों के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे। भारत डोजो यात्रा (Bharat Dojo Yatra)  जल्द आ रही है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले इस साल जनवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत की थी। उन्होंने इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करते हुए मुंबई में इसका समापन किया था। यह यात्रा 63 दिनों तक चली थी, जिसमें उन्होंने 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

Advertisement