Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympic: हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा कर किया अपने सफर का शानदार आगाज

Tokyo Olympic: हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा कर किया अपने सफर का शानदार आगाज

By प्रिन्स राज 
Updated Date

टोक्यो। भारत ने अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी(National Sports Hockey)में ​टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में शानदार आगाज(Great start) किया है। भारत ने इस शानदार सफर की शुरुआत बेहतरीन अंतराष्ट्रीय हॉकी टीमों में से एक मानी जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम को हरा कर के किया है। भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में 3—2 से करारी शिकस्त दी है। दोनो टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कही से भी कोई टीम एक दूसरे से उन्नीस नहीं दिख रही थी। लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड की रक्षा पंक्ति (Defense line)को तीन बार भेदा वही न्यूजीलैंड की टीम भारत की रक्षा पंक्ति को मात्र दो बार ही भेदने में ही सफल रही। आपको बता दें कि भारत अपना अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया से खेलेगा।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

मैच विवरण

पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड(New Zealand)की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ हॉकी खेली गई। दोनों प्रतिद्वंदी (Both opponents)एक दूसरे के खिलाफ गोल करने को तरसते रहे। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से वापसी की पूरी कोशिश की गई। भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा। इस दौरान मिले पेनाल्टी कॉर्नर का टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के जेनेस ने मौका ताड़ा और गोल कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड(New Zealand)का स्कोर 3-2 रहा।

अंतिम क्वार्टर यानी चौथे क्वार्टर (fourth quarter) में भारत की तरफ से मनदीप सिंह ने गोल करने का एक मौका बनाया लेकिन कीवी टीम गोल बचाने में सफल रही। इस दौरान भारत की तरफ से कुछ गलतियां भी की गईं जिसके एवज में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर(penalty corner) मिला। लेकिन भारत की तरफ से श्रीजेश ने अच्छा बचाव करते हए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

 

 

पढ़ें :- स्मृति ईरानी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन, देश के कल्याण और प्रधानमंत्री की सलामती के लिए की प्रार्थना

 

Advertisement