नौतनवा महराजगंज:आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज शुक्रवार की शाम को कस्बे के भगत सिंह (अस्पताल चौराहे) पर हर घर संपर्क कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश बताने के क्रम में 8 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण नामक पत्र दुकानदारों को देकर योगी सरकार की तरफ से किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यो के बारे मे लोगो को जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से अजय दुबे,विनोद गौड़,अनिल मद्धेशिया,सुनील गौड़,संजय पाठक,विजय उपाध्याय,बच्चू लाल चौरसिया,ओमप्रकाश जायसवाल,सोनी जायसवाल, राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।