Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:भाजपा नेता ने छठ माता की बेदियो को साफ-सफाई कर किया रंगाई-वीडियो

नौतनवा:भाजपा नेता ने छठ माता की बेदियो को साफ-सफाई कर किया रंगाई-वीडियो

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

नौतनवा महराजगंज:सूर्य उपासना के महान पर्व छठ माता की पूजा कार्यक्रम के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी जितेंद्र जायसवाल ने कस्बे के राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठ माता की बेदियो को साफ सुथरा कर उनका रंग रोगन किया।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल नौतनवा के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के पास स्थित छठ घाट पर पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम छठ माता की बेदियों को साफ सुथरा किया और आम जन द्वारा बनाए गए दर्जन भर बेदी का रंग रोगन किया।
इस मौके पर सुनील गुप्ता, किशन गुप्ता, अजय जायसवाल, रामबृक्ष यादव,मदन जायसवाल ,चन्नु सिंह सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन
Advertisement