1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज जेल में पूर्व विधायक इरफान से मिलने पहुंचीं नवनिर्वाचित विधायक पत्नी नसीम

महराजगंज जेल में पूर्व विधायक इरफान से मिलने पहुंचीं नवनिर्वाचित विधायक पत्नी नसीम

महराजगंज जेल में पूर्व विधायक इरफान से मिलने पहुंचीं नवनिर्वाचित विधायक पत्नी नसीम

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कानपुर के सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से महराजगंज जेल में मुलाकात करने उनकी नवनिर्वाचित विधायक पत्नी नसीम सोलंकी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ दो विधायक भी पहुंचे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम में जेल प्रशासन ने मुलाकात कराई। कानपुर कैंट के विधायक मोहम्मद हसन रोमी और कानपुर आर्य नगर के विधायक अमिताभ वाजपेई ने भी पूर्व विधायक से जेल में मुलाकात की। कानपुर सीसामऊ के उपचुनाव ने निर्वाचित होने के बाद पूर्व विधायक सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी यहां महराजगंज जेल में बंद अपने पति से मिलने पहुंची। इसके पहले भी वे कई बार परिजनों और शुभचिंतकों के साथ यहां जेल में मुलाकात करने आ चुकी हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...