NEET Exam: देशभर में आज NEET UG की पुनर्परीक्षा आयोजित की गयी है। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यार्थी शामिल होंगे। ये परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जिसके लिए सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों और अभिभावकों की नजरें अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर टिकी हैं। दरअसल, NEET UG परीक्षा लीक होने के बाद अब दोबारा ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में सरकार के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।
पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?
वहीं, परीक्षा से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से शांत रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया है। वहीं, परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके।
बता दें कि, इस साल NEET UG परीक्षा का समय बढ़ाया गया है। कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े।