Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET UG Counselling 2026 : दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली

NEET UG Counselling 2026 : दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें 135 उम्मीदवारों की श्रेणी अस्थायी रूप से भारतीय से एनआरआई (NRI) की गई है। ये उम्मीदवार 2026-27 सत्र की मेडिकल काउंसलिंग (Medical Counselling) में हिस्सा ले सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे दौर में अपनी पसंद भरी है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अनंतिम सीट आवंटन परिणाम देख सकेंगे।

पढ़ें :- देहरादून में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, चार MBBS दाखिले रद्द

135 उम्मीदवारों की NRI श्रेणी में बदली कैटेगरी

नीट यूजी 2026 के दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए 135 उम्मीदवार पात्र हैं। एमसीसी ने दस्तावेजों की जांच के बाद इन उम्मीदवारों की श्रेणी अस्थायी रूप से भारतीय से NRI में बदल दी है। यह बदलाव 2026-27 सत्र की मेडिकल काउंसलिंग के लिए किया गया है। जिन उम्मीदवारों को NRI सीट आवंटित होगी, उन्हें कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जांच के दौरान जमा किए गए मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने पर उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

दूसरे दौर के बाद आगे क्या होगा?

सीट आवंटन परिणाम: दूसरे दौर का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर 2026 को जारी होगा।

पढ़ें :- इस्तीफे के बाद पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, 'Gen Z को कुछ लोगों ने गुमराह किया'; NEET विवाद पर खुलकर रखी बात

रिजल्ट जांचें: उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी ध्यान से देखनी होगी।

सीट आवंटन: सीटें उम्मीदवारों की पसंद, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग नियमों के आधार पर दी जाएंगी।

आपत्ति का मौका: अनंतिम परिणाम में कोई गलती होने पर उम्मीदवार तय समय में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

अंतिम परिणाम: शिकायत की अवधि खत्म होने के बाद MCC अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।

कॉलेज में रिपोर्टिंग: सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 12 से 18 सितंबर 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं-20 जुलाई को सोनम वांगचुक खत्म करेंगे भूख हड़ताल

दस्तावेज जरूरी: रिपोर्टिंग के समय प्रवेश के लिए जरूरी सभी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

NRI उम्मीदवार: NRI सीट पाने वाले उम्मीदवारों को NRI श्रेणी की जांच के लिए जमा किए गए मूल दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे।

दूसरे दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी

नीट यूजी 2026 के दूसरे दौर के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। उम्मीदवारों ने उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम चुने हैं।

अब सीटों का आवंटन उम्मीदवारों की पसंद और काउंसलिंग के नियमों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीट आवंटन परिणाम और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट?

पढ़ें :- Neet Re-Exam 2026 : छात्र का रास्ते में एक्सीडेंट, सिर में पट्टी और एग्जाम सेंटर पर नो एंट्री...बयां किया दर्द

MCC की आधिकारिक NEET UG काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं। राउंड-2 के योग्य उम्मीदवारों की सूची से जुड़ा लिंक खोलें। उम्मीदवारों की सूची वाली PDF पर क्लिक करें। PDF डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या विवरण देखें। भविष्य के लिए PDF की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

Advertisement