1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जंतर-मंतर पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं-20 जुलाई को सोनम वांगचुक खत्म करेंगे भूख हड़ताल

जंतर-मंतर पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं-20 जुलाई को सोनम वांगचुक खत्म करेंगे भूख हड़ताल

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  से मुलाकात की है। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) अपनी मांगों को लेकर लगातार 19वें दिन भी जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  से मुलाकात की है। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) अपनी मांगों को लेकर लगातार 19वें दिन भी जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना और उनके इस कड़े संघर्ष को अपना पूरा समर्थन दिया।

पढ़ें :- UP चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान: सरकार बनने पर शुरू करेंगे 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना', महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40,000 रुपये

डिंपल यादव ने देश के युवाओं से की संसद मार्च में शामिल होने की अपील

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  से लंबी बातचीत के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने देश के युवाओं से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है और मैं सभी युवाओं से यह आह्वान करना चाहती हूं कि वे 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक होने वाले विशाल मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल हों। डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने इस प्रस्तावित मार्च को सीधे तौर पर युवाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई बताया है। इसके साथ ही युवाओं से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और इस मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

20 जुलाई को खत्म होगी भूख हड़ताल : डिंपल यादव

जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों और मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिंपल यादव ने एक और बेहद अहम जानकारी साझा की। सांसद ने बताया कि सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि वे 20 तारीख को अपनी यह लंबी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। गौरतलब है कि वांगचुक के इस लंबे अनशन और उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर पिछले कई दिनों से देश भर में भारी चिंता जताई जा रही थी और कई बड़े राजनेता तथा संत उनसे अनशन खत्म करने की लगातार भावुक अपील कर रहे थे।

पढ़ें :- इस्तीफे के बाद पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, 'Gen Z को कुछ लोगों ने गुमराह किया'; NEET विवाद पर खुलकर रखी बात

सोनम वांगचुक जानें क्यों बैठे हैं आमरण अनशन पर ?

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  28 जून से आमरण अनशन पर बैठे हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन और अनशन का आज यानी गुरुवार को 19वां दिन है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। अब सीजेपी के समर्थक और कई विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वांगचुक से अनशन खत्म करने और सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...