Nepal Banned Indian Spices : नेपाल ने भारतीय ब्रांड के दो मामलों पर बैन (Nepal Banned Indian Spices Brand MDH Everest) लगा दिया है। जिन दो ब्रांड के मामलों को नेपाल ने प्रतिबंधित किया है, वह Everest और MDH हैं। दोनों ही मसाला ब्रांड भारत में बहुत ही पॉपुलर हैं। लगभग हर घर में इन मामलों से बने खाने का जायका लिया जाता है। लेकिन नेपाल ने भी एवरेस्ट और MDH मसालों को बैन कर दिया है।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
नेपाल में MDH, एवरेस्ट मसाले बैन
दोनों ही मसालों में हानिकारक केमिकल मिलने के आरोपों के बाद नेपाल ने यह कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अधिकारी मोहन कृष्ण महाराजन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उनके देश में आयात होने वाले दोनों भारतीय मसाला ब्रांडों (Indian spice brands) एवरेस्ट और एमडीएच में हानिकारक रसायन (harmful chemical) पाया गया है, इसलिए इसके आयात पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि बाजार में इन मसालों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि मसालों में पाए गए केमिकल की जांच की जा रही है। टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा।”