Nepal floods : नेपाल में बाढ़ के रूप में कुदरत का कहर देखने को मिला। पर्वतीय देश में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। देश में बुधवार सुबह तिब्बत की सीमा के पास नेपाल के रसुवा ज़िले में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को बहा दिया। कुदरत के कहर से जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है। इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बचाव व राहत कार्य जारी रहने के कारण हताहतों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM योगी का बड़ा एलान, 27, 28 और 29 अगस्त को कर सकेंगी नि:शुल्क बस यात्रा
बताया जा रहा है कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजे इस इलाके में बाढ़ आई। अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। घटना स्थल पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पीएम बालेंद्र शाह ने बुलाई आपात बैठक
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
नेपाली सेना के प्रवक्ता एवं ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने बताया कि दोनों हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ओर भेजे गए हैं। रसुवा में बाढ़ और संभावित जोखिम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया है।