Nepal Floods : नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा ने पड़ोसी देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इस बीच, पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी में आयी बाढ़ में 4 घर और एक सस्पेंशन ब्रिज बह गया।

थेरांग नदी में आयी बाढ़ से गोरखा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन, प्रशासन ने बूढ़ीगंडकी नदी के बेसिन में अलर्ट जारी किया है। गोरखा पुलिस के अनुसार, नदी में पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, पिछले महीने आयी अचानक बाढ़ ने नेपाल के लोग गहरे सदमें हैं।
इस आपदा ने न सिर्फ हजारों लोगों की जान ले ली, बल्कि नेपाल को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का असर अब पर्यटन कारोबार पर भी दिख रहा है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के सितंबर से नवंबर के पीक टूरिस्ट सीजन में होटल और ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग रद्द होने लगी हैं।