Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ.अशोक पानगड़िया नहीं रहे , कोरोना से जीतने के बाद हारे जिंदगी की जंग

प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ.अशोक पानगड़िया नहीं रहे , कोरोना से जीतने के बाद हारे जिंदगी की जंग

By अनूप कुमार 
Updated Date

जयपुर: प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री डॉ.अशोक पानगड़िया अब हमारे बीच नहीं रहे। 11 जून की दोपहर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के आरयूएचएस हॉस्पिटल में डॉ. अशोक पानगड़िया का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। डॉ.पानगड़िया कोरोना के बाद पोस्ट कोविड की दिक्कत झेल रहे थे। आज ही डॉ.अशोक पानगड़िया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ.पानगड़िया के निधन से देशभर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर छा गई।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

डॉ.पानगड़िया ने पद्मश्री समेत कई अवॉर्ड हासिल कर देश-दुनिया में मान बढ़ाया। पानगड़िया केन्द्र की मेडिकल क्षेत्र की हाई लेवल काउंसिल में शामिल थे। सेन्ट्रल काउंसिल फॉर हेल्थ एण्ड फैमेली वेलफेयर में उन्हें स्थान दिया था। डॉ.पानगड़िया इससे पहले पद्मश्री,डॉ बीसी रॉय अवॉर्ड, D.SC डिग्री समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

Advertisement