लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि, फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आयेगा। इसके बाद आजीवन अपमान और पक्षतावे की कालकोठरी में ज़िंदगी जीने पर मजबूर होंगे।
पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक न्यूज की हेडलाइन को शेयर किया है। साथ ही लिखा, पुलिस को अपराधी बनाने का काम भाजपा सरकार खुलकर कर रही है। इसीलिए अधिकारियों से ये अपील है कि वो अपराधियों की तरह बर्ताव न करें और न ही अपना और अपने परिवार का जीवन संकट में डालें।
पुलिस को अपराधी बनाने का काम भाजपा सरकार खुलकर कर रही है। इसीलिए अधिकारियों से ये अपील है कि वो अपराधियों की तरह बर्ताव न करें और न ही अपना और अपने परिवार का जीवन संकट में डालें। भाजपा का पुराना सिद्धांत है कि ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’ इसीलिए पहले भी कई बार समझाया जा… pic.twitter.com/m9yWrqjxkC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 7, 2025
पढ़ें :- Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश
भाजपा का पुराना सिद्धांत है कि ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’ इसीलिए पहले भी कई बार समझाया जा चुका है कि फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आयेगा। आप अपनी बिरादरी से लेकर समाज तक में बहिष्कृत कर दिये जाएंगे और आजीवन अपमान और पक्षतावे की कालकोठरी में ज़िंदगी जीने पर मजबूर होंगे। पुलिस हित में जारी, एक सलाह हमारी!