लखनऊ: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों से सफर करने वालों को अपनी ट्रेन के समय का खास ध्यान रखना होगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नए समय जारी किए गए हैं। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव 28 अक्टूबर से, जबकि कुछ में 29 अक्टूबर से लागू होगा।
पढ़ें :- बड़ी खबर : योगी कैबिनेट बैठक में लिये गए कई बड़े फैसले, 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर
This is to inform all concerned that due to operational reasons, Railways have decided to change the timings/Extend the services of few trains. The details are given below:- https://t.co/EeqOlXTZtw
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 26, 2026
दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेन के समय में बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कई ट्रेनों के दिल्ली पहुंचने और रवाना होने के समय में संशोधन किया गया है।
पढ़ें :- 'राम ने यादव को मारा' वाले पोस्ट पर मचा बवाल, तो यूपी चुनाव आयोग ने X पर मांगी माफी! सॉरी, आगे से नहीं होगा
आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर का भी बदला समय
आनंद विहार से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 22438 अब 29 अक्टूबर से आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी। पहले इसके चलने का समय रात 10:35 बजे था। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।
पूर्वा एक्सप्रेस से जाने वाले यात्री भी ध्यान दें
दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित तारीखों पर ट्रेन के शुरुआती या आखिरी स्टेशन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को टिकट पर दर्ज स्टेशन और ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए।