Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. New Variants of Corona : दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट, दुनियाभर में मच गई खलबली

New Variants of Corona : दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट, दुनियाभर में मच गई खलबली

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Variants of Corona : जानलेवा कोरोना (Corona) रूप बदल कर दुनिया के सामने आ रहा है। अभी तक कोरोना के कई वेरिएंट दुनिया भर में संक्रमित हो चुके है। खबरों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में एक नया वेरिएंट मिला है। इस नए नए वेरिएंट B.1.1.529 (Variant B.1.1.529) ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। नए वेरिएंट का केस मिलने के बाद दुनियाभर (Whole world) में खलबली मच गई है। विश्व के अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, हांगकांग में इस नए वेरिएंट के 2 मरीज सामने आए हैं। ये दोनों ही मरीज दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से लौटे थे। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (UK) ने 6 अफ्रीकी देशों (UK Bans Flights) से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

खबरों के अनुसार,दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फहला (Joe Phaahla )ने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट का बहुत तेजी से म्यूटेंट होना गंभीर चिंता का विषय है। हांगकांग सरकार का मानना है कि ये नया वेरिएंट हवा के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका में जीन सीक्वेसिंग संस्थान को चलाने वाले अफ्रीकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर टुलियो डी ओलिवेरा (Tulio de Oliveira) ने बताया है कि नया वेरिएंट कोरोना के पुराने वेरिएंट से बहुत ही अलग है। नया वेरिएंट बहुत तेजी से म्यूटेंट होता है।

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत में भी खतरा बरकरार मंडरा रहा है। गुरुवार को भारत सरकार ने इसको लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी।

Advertisement