Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. New Year 2024 Vastu tips : नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, होगा बदलाव

New Year 2024 Vastu tips : नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, होगा बदलाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Year 2024 Vastu Tips : साल 2023 बीतने वाला है और नया साल 2024 आने वाला है। नये वर्ष में कुछ बदलाव को लेकर सभी सभी सोचते है। सबको ये उम्मीद लगी रहती है कि नया वर्ष   उनके लिए लकी साबित होगा। जीवन की राहों में कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को यह आस बनी रहती है कि उनके जीवन की मुश्किलें और दुख तकलीफें समाप्त हो।  वास्तु शास्त्र के अनुसार नया साल शुरू होने से पहले अगर घर में कुछ चीजें ले आएं तो आने वाले साल में बरकत और खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं

पढ़ें :- 18 मई 2024 का राशिफल : शनि देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका कैसे बीतेगा दिन

मोरपंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख बहुत ही शुभ होता है और इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

 तुलसी और मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को बहुत ही खास माना जाता है। इसके अलावा वास्तु में मनी प्लांट को शुभ माना गया है।

दक्षिणावर्ती शंख
घर में दक्षिणावर्ती शंख या मोती शंख रखना भी शुभ माना जाता है।

गोमती च्रक
नया साल शुरू होने से पहले अपने घर में गोमती चक्र लेकर आएं। इसे लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत
Advertisement