Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं निक जोनास, बताया प्रियंका ऐसे रखतीं है ख्याल

गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं निक जोनास, बताया प्रियंका ऐसे रखतीं है ख्याल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: निक जोनास (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस के चहेते कपल हैं। वे अकसर कपल गोल्स देते रहते हैं। निक जोनास (Nick Jonas) की बात करें तो हमेशा से ही वे प्रियंका ( Priyanka Chopra)की तारीफ करते आए हैं। वे अपनी हेल्थ के बारे में भी खुलकर बात करते हैं।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

अब निक ने अपनी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया है और साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि स्वास्थ्य संबंध परेशानियों को वो कैसे मैनेज करते हैं। निक जोनास (Nick Jonas) तकरीबन 18 साल पहले टाइप 1 डायबिटीज की चपेट में आए थे। तब से अभी तक वे इस परेशानी से जूझ रहे हैं।

हाल ही में निक ने बताया कि वे कैसे अपने डायबिटीज को मैनेज करते हैं। Prevention संग बातचीत में निक जोनस ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ऐप की मदद से उनके ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखती हैं।


निक ने बताया कि जब भी वे ट्रिप पर जाते हैं या फिर कहीं भी बाहर जाते हैं तो प्रियंका से दूर होते हैं। ऐसे में वे अपने ब्लड शुगर का डेटा अपने भाई के साथ शेयर करते रहते हैं। निक बताते हैं कि जब भी उनका ब्लड शुगर लेवल हाई होता है तो वे भाई के अलावा प्रियंका के साथ भी इसे शेयर करते हैं।

Advertisement