Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रियंका चोपड़ा से ढेर सारे बच्चे चाहते हैं निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा से ढेर सारे बच्चे चाहते हैं निक जोनस

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस ने कहा कि पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है। उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया।

पढ़ें :- Urfi Javed new look: उर्फी जावेद ने खाने के लिए पहनने के लिए किया अंडों का इस्तेमाल, आउटफिट ने किया फैन्स को हैरान

निक ने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर कहा, यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करता हूं। गायक जिन्होंने 2018 में प्रियंका से शादी रचाई थी, वह अभी भी उनके प्यार में काफी डूबे मालूम पड़ते हैं।

उन्होंने कहा, वह (प्रियंका) मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं और यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जिसकी हम आशा करते हैं, और भगवान की इच्छा से यह साथ में होगा। हम एक-दूसरे को पाकर खुशनसीब महसूस करते हैं।

Advertisement