Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, बताया ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’

निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, बताया ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने सोमवार को चीन के मुद्दे (China Issue) पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद नहीं चल रही है, जबकि वह इस विषय पर सदन में बोलना चाहते थे। दुबे ने  नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandh) पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतना कमजोर विपक्ष और ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’ (Leaders of Propaganda) जैसा नेता उन्होंने लोकतंत्र में पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि नासमझी को घमंड में बदलकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

उन्होंने कहा कि सवाल चीन का है और पूरी दुनिया जानती है कि चीन पहले भारत का पड़ोसी नहीं था। उस समय नेपाल, भूटान और तिब्बत तीन बफर स्टेट थे। 1950 में तिब्बत पर चीन का नियंत्रण स्थापित होने के बाद चीन भारत का पड़ोसी बना। दुबे ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में चीन ने लगभग 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, जिसमें अक्साई चिन शामिल है, पर कब्जा कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी कई सवाल अनुत्तरित रहे।

पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

इंदिरा गांधी पर तीखी टिप्पणी

उन्होंने आरोप लगाया कि 1969 में तत्कालीन सरकार के गृहमंत्री विद्याचरण शुक्ला ने संसद में कहा था कि चीन ने 1962 के बाद किस तरह अपने जासूसों को दूतावास के जरिए सक्रिय किया और भारत में आर्थिक तथा वैचारिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। बाद में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दुबे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा से बच रहा है। उनका कहना था कि यदि इस विषय पर चर्चा होती है तो कई बातें सामने आ जाएंगी।

Advertisement