पटना : बिहार की राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड पर स्थित राबड़ी आवास सालों से लालू परिवार का ठिकाना हुआ करता था, लेकिन अब लालू परिवार को यह सरकारी आवास खाली करना होगा। बिहार सरकार (Bihar Government) के भवन निर्माण विभाग ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस भेजा है। दरअसल भवन निर्माण विभाग ने बिहार के मंत्रियों और बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के नेता को उनका आवास आवंटित किया है। इसी आवंटन में राबड़ी आवास (Rabri Devi Residence) को अब नया आवास दिया गया है। ऐसे में लालू परिवार को अब 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करना होगा।
पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा
हार्डिंग रोड पर हाउस नंबर- 39 होगा राबड़ी देवी का नया ठिकाना
दरअसल बिहार में नई सरकार गठित होने के बाद भवन निर्माण विभाग ने राज्य के मंत्रियों के साथ-साथ बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए आवास का आवंटन किया है। इसी के तहत राबड़ी देवी को केन्द्रीय पुल आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड दिया गया है। अब तक 10 सर्कुलर वाले जिस घर में राबड़ी देवी और उनका परिवार रहा करता था, उसे अब लालू परिवार को खाली करना होगा।
लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड था लालू परिवार का ठिकाना
पढ़ें :- Video : तेज प्रताप यादव ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ टूटे रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, बोले-'उसका अफेयर था, पुराने बॉयफ्रेंड से करती थीं चैट'!
भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने यह लेटर निकाला है। राबड़ी आवास 2006 से लालू परिवार का ठिकाना हुआ करता था। जो अब बदल जाएगा। भवन निर्माण विभाग में यह आदेश जारी किया है और राबड़ी देवी और तेजश्वी यादव का आवास बदल दिया है।
बिहार के मंत्रियों को भी आंवटित हुए आवास