Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटना गांधी मैदान में ईद पर नीतीश की जगह पहुंचे बेटे निशांत कुमार, पहली बार सीएम की गैर-मौजूदगी

पटना गांधी मैदान में ईद पर नीतीश की जगह पहुंचे बेटे निशांत कुमार, पहली बार सीएम की गैर-मौजूदगी

By Abhimanyu 
Updated Date

Eid Celebrations in Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद इस पद को कौन संभालेगा? इसको लेकर अटकलों का बाजार गरम है। इस बीच, नीतीश के बेटे निशांत कुमार अब अपने पिता की जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। ईद के मौके पर सीएम नीतीश कुमार पहली बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार को नमाजियों को बधाई देने नहीं पहुंचे। उनकी जगह पर बेटे निशांत कुमार ने इस जिम्मेदारी को संभाला।

पढ़ें :- JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 4 महीने बाद मिली बेल, दुलारचंद मर्डर केस में बड़ी राहत

दरअसल, पिछले कई सालों से सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से मिलते और लोगों को ईद की बधाई देते थे। लेकिन, इस बार उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे निशांत कुमार ने नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी। जेडीयू नेता निशांत कुमार ने मीडिया से कहा, “ईद के इस पावन अवसर पर, मैं अपनी ओर से और अपने पिता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आप सभी को बधाई देता हूं। अल्लाह का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के बाद निशांत कुमार की सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ी है। इससे पहले निशांत बहुत कम मीडिया से बात करते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते थे। अब उन्हे पिता नीतीश की जगह जेडीयू का नेतृत्व करते देखा गया है। निशांत हाल ही में बहुचर्चित जेडीयू की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। वह नीतीश कुमार की जगह बैठे दिखे, जबकि इस इफ्तार पार्टी में नीतीश की मौजूदगी महज सांकेतिक रूप से थी। वह पीछे आराम से एक कुर्सी पर बैठे नजर आए।

Advertisement