Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में सरकारी नौकरी में की गई एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता: सीएम योगी

UP में सरकारी नौकरी में की गई एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ द्वारा चयनित 217 उपनिरीक्षकों (गोपनीय), 587 सहायक उपनिरीक्षकों (लिपिक) और 344 सहायक उपनिरीक्षकों (लेखा) को आज नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर सभी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदलने में ‘उत्तर प्रदेश पुलिस बल’ ने सबसे बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath)  ने कहा कि, उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में लीड करता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों ने अब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को नजीर के रूप में मानना प्रारम्भ किया है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

आज महिलाओं को विश्वास हुआ है कि…उत्तर प्रदेश पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी में की गई एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की प्रक्रियाओं को संपन्न किया गया है।

एक भी नियुक्ति पर नहीं उठा सकते हैं प्रश्न
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में साढ़े 05 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। किसी भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा सकता है। सभी नियुक्तियों को पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।

 

 

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब
Advertisement