Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुसलमानों की देश भक्ति पर शंका करने का कोई सवाल नहीं : शिवपाल यादव

मुसलमानों की देश भक्ति पर शंका करने का कोई सवाल नहीं : शिवपाल यादव

By संतोष सिंह 
Updated Date

हरदोई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia) के सुप्रीमो शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने मंगलवार को कहा कि‌ गठबंधन को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले कहा था कि गैर भाजपाई दल उनके साथ मिलकर काम करें तो ये स्वागत योग्य होगा। अब उन्होंने गठबंधन की पहली प्राथमिकता में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  को ही रखा है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इसके साथ ही उन्होंने कई और मुद्दों पर अपनी राय रखी है। बता दें कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अलीगढ़ (Aligarh) की अपनी यात्रा के दौरान कुछ देर हरदोई रुके थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र हो या फिर राज्य बीजेपी की सरकारें असफल ही रही हैं। इससे देश और प्रदेश पिछड़ता ही रहा है।

न देश हित न जनता का हित

प्रदेश के शहरों के नाम बदलने की बात पर शिवपाल यादव ने कहा कि ये सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। जो भी निर्णय लिए गए हैं वे न तो देश हित में हैं और न ही जनता के हित में हैं। इसी तरह के निर्णयों के कारण ही प्रदेश और देश काफी पिछड़ गया है। बीजेपी की सरकारें देश ही नहीं प्रदेश में भी असफल रही हैं। न उन्होंने जनता के हित में कोई निर्णय लिया और न ही विकास के लिए कार्य किए हैं।

मुसलमान हमेशा देश भक्त

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

इसके साथ ही यादव ने कहा कि मुसलमानों पर शक करना देश के लिए हानि है। आजादी की लड़ाई हो या अन्य कोई, हर परिस्‍थिति में मुसलमान देश भक्त रहा है। उसकी देश भक्ति पर शंका करने का कोई सवाल नहीं उठता है और न ही करनी चाहिए।

Advertisement