Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Madhuri Dixit की ताल पर नाची नोरा, वीडियो ने लूटा फैन्स का दिल

Madhuri Dixit की ताल पर नाची नोरा, वीडियो ने लूटा फैन्स का दिल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डान्सिंग दीवा हैं तथा बीते कई वर्षों से वो डांस रियलिटी शो जज कर रही हैं। इन दिनों वो झलक दिखला जा (Jhalak dikhhla Jaa) शो में दिखाई दे रही हैं जहां अक्सर वो स्टेज पर प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। किन्तु इस बार माधुरी ने दूसरों के दिल धड़का दिए हैं।

पढ़ें :- Mrinal Thakur Saree Pic: जॉर्जट की साड़ी में मृणाल ठाकुर ने लिया देशी अवतार, तस्वीरों ने फैन्स को बनाया दीवाना

शो के नए प्रोमो में माधुरी (Madhuri Dixit) अपने सुपरहिट गाने चोली के पीछे क्या है गाने पर डांस करती दिखाई दी हैं तथा उनकी अदाएं देख हर कोई दीवाना हो गया है। दरअसल, इस सप्ताह शो की प्रतियोगी अमृता खानविलकर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के गाने चोली के पीछे क्या है पर ही डांस करती हुई नजर आएंगी।

शो का प्रोमो शेयर कर उनकी परफॉर्मेंस की झलक भी दिखाई गई है जो बेहतरीन है। अमृता इस गाने पर बेहद ही बोल्ड डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रोमो में अमृता की परफॉर्मेंस के बाद माधुरी भी स्टेज पर आती हैं तथा अपने इस सुपरहिट गाने पर बेहतरीन डांस करती हैं वहीं उनके साथ स्टेज पर नोरा फतेही भी डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

Advertisement