Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. FIFA World Cup में Nora Fatehi ने किया साकी साकी पर किया परफॉर्म, वायरल हुआ वीडियो

FIFA World Cup में Nora Fatehi ने किया साकी साकी पर किया परफॉर्म, वायरल हुआ वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 : बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि नोरा फतेही नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने वाली है।

पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

अब इसी से जुड़ा एक वीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इसी दौरान नोरा फतेही के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में फैंस ने कभी सोचा नहीं था।

नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि फीफा फैन फेस्टिवल में किया गया डांस है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा ‘साकी साकी’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में नोरा अपने किलर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है। उनके डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी डांस करने लगे।

लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। नोरा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके अंत में एक आदमी एक्ट्रेस के पास आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वो शख्स अजीब सी हरकते करने लगा। इसे देखने के बाद लोग भड़क गए।

Advertisement