Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. North Korea Respiratory Disease : उत्तर कोरिया में फैली सांस की बीमारी, किम जोंग उन ने इतने दिनों का लॉकडाउन

North Korea Respiratory Disease : उत्तर कोरिया में फैली सांस की बीमारी, किम जोंग उन ने इतने दिनों का लॉकडाउन

By अनूप कुमार 
Updated Date

North Korea Respiratory Disease : उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में 5 दिनों का लॉकडाउन लग गया है। दरअसल,  सांस की खतरनाक बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से अधिकारियों ने लॉकडाउन लग गया। खबरों के अनुसार, एक नोटिस में कहा गया कि शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

लॉकडाउन की शुरुआत आज यानी बुधवार से हो रही है जो कि रविवार तक चलेगी। खबरों के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान पर लोगों को दिन में कई बार तापमान जांच करना और उसका रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा। मंगलवार को, प्योंगयांग के लोग कड़े लॉकडाउन की उम्मीद में सामानों का स्टॉक करते नजर आए।

उत्तर कोरिया ने पिछले साल अपने पहले COVID-19 प्रकोप को स्वीकार किया था, लेकिन अगस्त तक वायरस पर जीत की घोषणा कर दी थी। गुप्त देश ने कभी पुष्टि नहीं की कि कितने लोगों को  COVID को संक्रमित किया।

 

 

पढ़ें :- Ferrato Disruptor Pre-Booking : ओकाया ने इलेक्ट्रिक बाइक फेराटो डिसरप्टर  की प्री-बुकिंग शुरू की , जानें रेंज
Advertisement