1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) के नानपारा कोतवाली (Nanpara Kotwali) के गिरधरपुर गांव (Girdharpur Village) में स्थित नहर में बुधवार को गांव के चार बच्चे नहाने गए थे। तभी नहाते समय गहरे पानी में जाने से सभी डूब गए इनमें तीन की पानी में डूब कर मौत हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) के नानपारा कोतवाली (Nanpara Kotwali) के गिरधरपुर गांव (Girdharpur Village) में स्थित नहर में बुधवार को गांव के चार बच्चे नहाने गए थे। तभी नहाते समय गहरे पानी में जाने से सभी डूब गए इनमें तीन की पानी में डूब कर मौत हो गई। जबकि एक किशोरी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम (SDM) और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

पढ़ें :- रायबरेली में चला सपा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों छात्र-छात्राओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ा गया, विनीत कुशवाहा भी रहे मौजूद

कोतवाली नानपारा (Nanpara Kotwali) अंतर्गत गिरधरपुर गांव (Girdharpur Village)  के ठीक सामने नहर स्थित है। नहर में इस समय पानी भरा हुआ है। इस नहर में गर्मी अधिक होने पर गांव निवासी आंचल (12) पुत्री शोभाराम, चोइनी (10) सदबरन, राहुल (13) पुत्र सागर और माही (14) पुत्र सदबरन स्नान करने के गए। दोपहर 12 बजे सभी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय पैर फिसलने से सभी बच्चे पानी में डूब गए।

कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो नहर के निकट कपड़े और चप्पल मिले। जिस पर सभी ने नहर में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से नहर से आंचल, चोईनी और राहुल का शव बरामद कर लिया गया। जबकि माही का कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन की जा रही है।

हादसे की जानकारी होने पर सीओ राहुल पांडेय (CO Rahul Pandey) और कोतवाल आर.के सिंह (Kotwal R.K Singh) गांव पहुंचे। सभी ने जांच कर बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि तीन बालकों की डूबकर मौत हुई है और उनके शव भी मिल गए है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- सतना में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...