पटना। बिहार में हुई सियासी उलटफेर के बाद राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप 𝐁𝐀𝐀𝐏 भी हमारे साथ है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
दरअसल, तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मुज़फ़्फ़रपुर पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, लोग बोलते है कि हम MY- माय की पार्टी है। सुनों, हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप BAAP भी है। (𝐁-बहुजन, 𝐀-अगड़े, 𝐀-आधी आबादी और 𝐏 से Poor ) और ये सब 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 में आते है। यहां इस जनसैलाब में देखिए- सभी 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 जाति, वर्ग और मज़हब के लोग है।
मुज़फ़्फ़रपुर में #जन_विश्वास_यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
लोग बोलते है कि हम MY- माय की पार्टी है। सुनों, हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप 𝐁𝐀𝐀𝐏 भी है। (𝐁-बहुजन, 𝐀-अगड़े, 𝐀-आधी आबादी और 𝐏 से Poor ) और ये सब 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 में आते है।
यहाँ इस जनसैलाब में देखिए- सभी 𝐀 𝐭𝐨… pic.twitter.com/YTfzESdEoM
पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 20, 2024
बता दें कि, बीते दिनों जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे। इसके बाद नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना लिये थे। सरकार गिरने के बाद तेजस्वी यादव अब जन विश्वास यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।