Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब TMC के बागी गुट में ही पड़ गयी फूट, कई विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी नेता मनाने से किया इंकार!

अब TMC के बागी गुट में ही पड़ गयी फूट, कई विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी नेता मनाने से किया इंकार!

By Abhimanyu 
Updated Date

Split in TMC rebel faction : पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा के स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी है। पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की अगुवाई में 60 विधायकों बगावत की है। इस बीच, टीएमसी के दो फाड़ होने को लेकर एक नया ट्विस्ट आ गया है। अब बागी गुट के विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता मानने से इंकार कर दिया है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, विधानसभा स्पीकर ने बागी ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की दी मान्यता

ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की अगुवाई वाले टीएमसी के बागी गुट में शामिल हावड़ा के पांचला से टीएमसी विधायक गुलशन मलिक ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। मलिक ने कहा, “अगर कहा जाता है कि ममता मार्गदर्शक होंगी, तो मैं नहीं मानूंगा। ममता ही हमारी नेता हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि हावड़ा से हम छह से सात लोग ऐसे हैं, जो मार्गदर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि नेता के तौर पर ही मानेंगे।

गुलशन मलिक ने कहा कि इन विधायकों के साथ बैठक में भी इस बात पर चर्चा हुई है कि ममता बनर्जी हमारी नेता हैं। यह जो मार्गदर्शक की बात हो रही है, उसे वह नहीं मानेंगे।  उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी ही हमारी नेता हैं और ऐसी ही बात हुई भी थी। गौरतलब है कि बागी गुट ने टीएमसी में ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती दी थी। बागी गुट के विधायकों कहना था कि ममता बनर्जी उनकी मार्गदर्शक हैं।

Advertisement