Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. LOC के अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा को EOW ने भेजा समन , यहां जाने पूरा मामला

LOC के अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा को EOW ने भेजा समन , यहां जाने पूरा मामला

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिपला शेट्टी और उनके पति राज कुन्द्रा की मुश्किलें खत्म होने की नाम नही ले रही है। कपल को LOC के बाद अब मुंबई पुलिस ने  आर्थिक अपराध शाखा [EOW]  ने समन जारी किया है।  बता दें की शिल्पा और राज को ये समन 60 करोड़ रूपये से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

पढ़ें :- शिल्पा शेट्टी ने मास्टरशेफ इंडिया में सॉफ्ट पिंक आउटफिट में, बेहद मिनिमल स्टाइलिंग के साथ लगाया ग्लैमर का तड़का

अधिकारियों के सामने पेश होने का आदेश

बता दें कि  EOW ने राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है। दोनों को 15 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक , EOW ने पहले राज को 10 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन राज ने अपना टाइम बढ़ाने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद इनके प्राथना पर तारीख को बढ़ाया गया।  वहीं अब EOW ने उन्हें 15 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।

देश छोड़ नहीं जा सकते शिल्पा और राज

इससे पहले कपल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है। इसके तहत अब ये कपल देश छोड़ कर कहीं भी नहीं जा सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के एक ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जो इस मामले से जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- ‘रहमान डकैत’ अक्षय खन्ना के वायरल डांस पर शिल्पा शेट्टी ने थिरकाए कदम, देखें वायरल वीडियो
Advertisement