Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. October Tourist Destination : पर्यटन के लिए अक्टूबर का महीना बहुत सुहावना होता , यहां घूमने का बनाएं प्लान

October Tourist Destination : पर्यटन के लिए अक्टूबर का महीना बहुत सुहावना होता , यहां घूमने का बनाएं प्लान

By अनूप कुमार 
Updated Date

October Tourist Destination : पर्यटन के लिए अक्टूबर का महीना बहुत सुहावना होता है। इस समय के दौरान आसमान साफ नीला रहता है। पहाड़ों की वादियां और समुद्र के तट इस महीने में सुखमय वातावरण प्रदान करते है। पर्यटन के लिए भारत में इस महीने में कई खूबसूरत जगह हैं। सैलानी जहां एक बार जाकर बार बार वहां जाना पसंद करते है। बारिश के बाद हिल स्टेशन एकदम हरे-भरे होते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।भारत के दक्षिणी राज्यों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय हो जाता है।

पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है

पचमढ़ी
मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी होशंगाबाद जिले में पड़ता है। अक्टूबर में यहां मनमोहने वाली घनी हरियाली और आकर्षित करने वाले वॉटरफॉल देखने को मिलते हैं। आप यहां की प्राचीन गुफाओं में भी घूम सकते हैं।

राजस्थान
अक्टूबर में राजस्थान के शाही किलों, महलों, और रेगिस्तानी परिदृश्यों को देखने का अच्छा समय होता है। यहां आमेर किला, उदयपुर की झीलें, और जैसलमेर के टीले देखे जा सकते हैं।

रणथंभौर
अक्टूबर में रणथंभौर में सफ़ारी की जा सकती है। यहां बाघों को देखने की संभावना ज़्यादा रहती है।

कच्छ
अक्टूबर में कच्छ का रण सूख जाता है और यहां नमक के भंडार देखे जा सकते हैं। साथ ही, धोलावीरा सभ्यता का प्राचीन विश्व धरोहर स्थल भी देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

चोपता
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद चोपता, बड़े-बड़े पहाड़ों, देवदार के पेड़ों, झीलों, और झरनों के लिए जाना जाता है।

Advertisement