Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: कैसे हो गई इतनी बड़ी ट्रेन दुर्घटना, क्या है असली वजह? विपक्षी नेता भी उठाने शुरू किए सवाल

Odisha Train Accident: कैसे हो गई इतनी बड़ी ट्रेन दुर्घटना, क्या है असली वजह? विपक्षी नेता भी उठाने शुरू किए सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे की असली वजह क्या है इसकी जांच शुरू हो गयी है। शुरूआती जांच में कई तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अभी तक इस रेल दुर्घटना में 261 लोगों की मौत हुई है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ देर पहले घटनास्थल पर पीएम मोदी भी पहुंचे और जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर लोगों से बातचीत भी। इस दौरान वो दुर्घटना में घायलों से मिलने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, इस घटना के बाद विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

पढ़ें :- BJD-BJP के खोखले वादों से तंग आ चुकी है ओडिशा की जनता, देने जा रही है करारा जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

पीएम मोदी और रेलमंत्री से कई सवाल: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से कई सवाल हैं, जिसके लिए प्रतीक्षा की जा सकती है। फिलहाल तात्कालिक जरूरत राहत और बचाव की है।

ममता बनर्जी ने उठाया सवाल
इसके साथ ही टीमएसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी इस घटना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, यह इस सदी का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा है और इसकी उचित जांच की जानी चाहिए। इसके पीछे जरूर कुछ होगा। सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। रेलगाड़ियों को टकराने से रोकने की प्रणाली ने काम क्यों नहीं किया। उन्होंने ट्रेन दुघर्टना में मारे गए पश्चिम बंगाल के यात्रियों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

मंत्री से लेकर कंपनी तक सब ज़िम्मेदार: अखिलेश यादव
इस भीषण ट्रेन दुर्घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, झूठी सरकार की झूठी तकनीकी ने कितने लोगों की जान ले ली है। इसके लिए मंत्री से लेकर कंपनी तक सब ज़िम्मेदार है। इस महाघोटाले और भ्रष्टाचार की एक आपराधिक मामले की तरह जांच करके दंडात्मक कार्रवाई हो। ये कवच नहीं; भाजपाई कपट है।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

 

 

 

Advertisement