Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसी मंशा से कार्य करें अधिकारी : मण्डलायुक्त

शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसी मंशा से कार्य करें अधिकारी : मण्डलायुक्त

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। मण्डलायुक्त डॉ.रोशन जैकब (Divisional Commissioner Dr. Roshan Jacob) की अध्यक्षता में आज तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

फरीयादियों की समस्या सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त को शिकायत कर्ता राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि कानूनगो अशोक पांडेय को एसडीएम बटवारा आदेश का क्रियान्वयन हेतु कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने संबंधित कानूनगो को कार्य में हिला हवाली व शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये साथ ही 10 जुलाई तक एसडीएम बंटवारा आदेश का क्रियान्वयन शतप्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं व संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाये। दिव्यांग महिला पिंकी ग्राम सभा-कपेरा मदारपुर द्वारा प्रार्थना पत्र मिलने पर मंडलायुक्त तत्काल दिव्यांग महिला के पास जाकर उसकी समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और खंड विकास अधिकारी को समस्या के समाधान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सभी अधिकारीगण जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्णढंग से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाये, जिससे कि आम जनमानस को वास्तविक न्याय मिल सके।

उक्त के पश्चात मंडलायुक्त को शिकायतकर्ता चंद्रपाल द्वारा बताया गया कि ग्राम देवती (गोसाईगंज) में धारा 24 के आदेश के बावजूद 1 वर्ष से प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई सुनवाई न होने के संबंध में बताया। लेखपाल, कानूनगो द्वारा अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है। संबंधित प्रकरण के संबंध में मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पैमाइश/मेड़बंदी संबंधित प्रकरणो में अनावश्यक रूप से विलभ करने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी साथ ही नायब तहसीलदार के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा।

उन्होंने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारीगण मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मंडलायुक्त ने कहा समाज का अन्तिम व्यक्ति तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारीगण। उन्होने भू-माफियाओं को लेकर कहा कि अवैध कब्जा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाये और जमीनों को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त द्वारा तहसील परिसर (वेयरहाउस) स्थित स्थान पर हरि शंकरी थीम पर पौधा रोपड़ किया गया।

Advertisement