नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलट गया है। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल और बाल-बाल बच गया।
पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20
नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें, 1 जिंदा जला, दूसरा समय रहते बाहर निकला
नेशनल हाईवे-68 सिवाड़ा के पास तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई। टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा… pic.twitter.com/IndOCLsDMU
— Ashok Shera (@ashokshera94) March 18, 2026
पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार
बता दें कि बुधवार को नेशनल हाईवे-68 सिवाड़ा के पास तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई। टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसा सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की तरफ जा रहा था। टैंकर के पलटने से हाईवे पर तेल फैल गया और उसने आग पकड़ ली। हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई।
सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। सिवाड़ा क्षेत्र के पास ओवरब्रिज पर अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से गुजर रहे वाहन चालक डरकर अपने वाहन रोककर दूर हट गए।
हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार, स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर गुजरात नंबर का था और संभवतः यह भारत पेट्रोलियम से संबंधित हो सकता है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।