Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, तो केंद्रीय गृह सचिव ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

देश में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, तो केंद्रीय गृह सचिव ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में ओमिक्रॉन पॉजिटिव (Omicron Positive) की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। महाराष्ट्र 797 मामलों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। तो वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला (Union Home Secretary Ajay Bhalla) ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज शाम समीक्षा बैठक करेंगे। इसकी जानकारी सूत्रों ने दी है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (Maharashtra Association of Resident Doctors) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive)आई है।

पढ़ें :- Congress Manifesto: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किया मेनिफेस्टो, किए ये बड़े वादे

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई हौ। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है।

Advertisement