Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या, काशी व मथुरा का नाम सुनते ही सपा का मन कसैला और कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है: केशव मौर्य

अयोध्या, काशी व मथुरा का नाम सुनते ही सपा का मन कसैला और कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के आमने-सामने हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

उन्होंने कहा कि, अयोध्या, काशी व मथुरा का नाम सुनते ही सपा और कांग्रेस के नेता बेचैन हो जाते हैं। केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘अयोध्या, काशी व मथुरा का नाम सुनते ही सपा का मन कसैला हो जाता है। कांग्रेस को सांप सूंघ जाता है, जबकि समाजवादी नेता डा. राम मनोहर लोहिया ने कहा था- राम कर्म , कृष्ण ह्रदय और शिव इस देश के मस्तिष्क हैं।’

Advertisement