Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नौतनवा में निकली प्रभात फेरी, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने किया स्वागत

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नौतनवा में निकली प्रभात फेरी, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने किया स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आगामी 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मद्देनजर मंगलवार को नौतनवा में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से सिख समाज की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।

पढ़ें :- दलित बस्ती में लो-वोल्टेज से लोग परेशान, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सौंपा ज्ञापन

प्रभात फेरी के अपने कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फल वितरित किए।

इस अवसर पर जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि वह पिछले लगभग 25 वर्षों से सिख समाज की ओर से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी के प्रथम दिन स्वागत करते आ रहे हैं। वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और गुरु नानक देव जी के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग को मानवता के लिए प्रेरणादायक मानते हैं।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार प्रीतम सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी, सिख समाज के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने NEET में 6316वीं रैंक हासिल करने वाले जिज्ञास कौशल को किया सम्मानित
Advertisement