Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus 12 Price in India: वनप्लस 12 के भारत में लॉन्च से पहले सामने आयी कीमत, यहां देखें फोन के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 12 Price in India: वनप्लस 12 के भारत में लॉन्च से पहले सामने आयी कीमत, यहां देखें फोन के स्पेसिफिकेशन

By Abhimanyu 
Updated Date

OnePlus 12 Price in India : चीन में वनप्लस ने अपने लेटेस्ट Oneplus 12 सीरीज को 5 दिसंबर को लॉन्च किया था। अब इस सीरीज को 23 जनवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में OnePlus 12 फोन को अमेजन पर लिस्ट किया गया है। जिससे इस फोन की कीमत सामने आ चुकी है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

अमेजन पर OnePlus 12 को लिस्ट किए जाने के बाद यह साफ हो गया हैकि इस फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन की कीमत 69,999 रुपये होगी। हालांकि, अमेजन पर ये कीमतें गलती से सामने आई हैं। फिलहाल कंपनी की ओर से आगामी फोन की कीमतों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

OnePlus 12 के संभावित स्पेसिफिकेशन

चीन की तरह ही भारत में भी OnePlus 12 को सेम स्पेक्स के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 Soc चिपसेट दिया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा और इसमें 24 LPDDR5X RAM मिलेगी। वनप्लस 12 में 6.82 इंच की क्वॉड डिस्प्ले 1440×3168 पिक्सल रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। बैक पैनल पर हैसलबैंड की ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
Advertisement