OnePlus new smartphones: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने आज आधिकारिक तौर पर अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए है। जिनमें OnePlus Ace 5 Racing एडिशन और OnePlus Ace 5 Extreme एडिशन शामिल हैं। फिलहाल, इन दोनों डिवाइस को ब्रांड ने घरेलू बाजार (चीन) में उतारा है। हम इस लेख में इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स के बारे में बताएंगे।
पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत
OnePlus Ace 5 Racing एडिशन
स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Ace 5 Racing एडिशन स्मार्टफोन में 6.77-इंच LTPS OLED डिस्प्ले है जो FHD+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह ColorOS 15 पर चलता है। डिवाइस में 7100 mAh की बैटरी है और यह 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में पीछे की तरफ 50MP LYT-600 मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि आगे की तरफ़ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य विशेषताओं फेंगची गेम कोर, 7300 mm2 VC कूलिंग, WiFi चिप G1, Lingxi टच कोर, IP64 रेटिंग, IR ब्लास्टर, WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फ़िंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और क्रिस्टल शील्ड ग्लास में शामिल हैं।
पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
प्राइस और उपलब्धता
यह चेसिंग वेव व्हाइट, रॉक ब्लैक और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
12/256GB- 1799 युआन
16/256GB- 2099 युआन
12/512GB- 2299 युआन
16/512GB- 2499 युआन
OnePlus Ace 5 Extreme एडिशन
स्पेसिफिकेशंस
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
OnePlus Ace 5 Extreme एडिशन स्मार्टफोन में 6.83 इंच का तियानमा LTPS फ्लैट OLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स ब्राइटनेस, 3840Hz PWM डिमिंग, 1.5K स्क्रीन रेजोल्यूशन, 3000Hz इंस्टेंटेनियस रिस्पॉन्स सैंपलिंग रेट और 450 ppi स्क्रीन डेंसिटी प्रदान करता है। यह MediaTek Dimensity 9400+ SoC द्वारा संचालित है जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 3.22 M+AnTuTu स्कोर के साथ आता है। डिवाइस में 6700mAh की ग्लेशियर बैटरी है, जो 100W फ्लैश चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह ColorOS 15 पर चलता है।
स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जबकि आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य विशेषताओं 7300 mm2 ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम, WiFi चिप G1, फेंगची गेम कोर, IP65 रेटिंग, IR ब्लास्टर, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, शॉर्टकट की, स्टीरियो स्पीकर, WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, क्रिस्टल शील्ड ग्लास और लिंगक्सी टच कोर शामिल है।
प्राइस और उपलब्धता
डिवाइस बर्निंग टाइटेनियम, फैंटम ब्लैक और फ्रेश ब्रीज़ ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
12/256GB- 2499 युआन
16/256GB- 2799 युआन
पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित
12/512GB- 2999 युआन
16/512GB- 3299 युआन
16GB/1TB- 3799 युआन