Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत

थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत

By Abhimanyu 
Updated Date

TVK joins the INDIA alliance : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में सत्यमूर्ति भवन में INDIA गठबंधन की बैठक में थलपति विजय की TVK, MDMK, VCK, CPI, CPI(M) और IUML जैसे सहयोगी दलों के नेता शामिल रहे। इस बैठक बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने राज्य की सत्ताधारी TVK के आधिकारिक तौर पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने की बात कही।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अपनी जनता पार्टी बनेगी INDIA गठबंधन का हिस्सा

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने पत्रकारों से कहा, “…विजय की अगुवाई वाली TVK, INDIA गठबंधन में शामिल हो गई है। यह INDIA गठबंधन के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। TVK के आने से INDIA गठबंधन, खासकर तमिलनाडु में, और मज़बूत होगा। इससे पता चलता है कि RSS-BJP, और खासकर मोदी और अमित शाह के कुशासन के ख़िलाफ़ लड़ाई, तमिलनाडु में भी दिलचस्प होने वाली है…”

टैगोर ने आगे कहा, “हमने CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ज़िला स्तर पर प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया है। हम उनके इस्तीफ़े की मांग करते हैं… सभी ज़िला मुख्यालयों पर INDIA गठबंधन की पार्टियां प्रदर्शन करेंगी। हम उन नेताओं की सूची जारी करेंगे जो इसमें शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को चेन्नई में ज़िला स्तर का प्रदर्शन होगा, जिसमें INDIA गठबंधन की सभी 7 पार्टियां हिस्सा लेंगी…”

Advertisement