Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सदन के बाहर नारेबाजी ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, राहुल गांधी, बोले-पीएम मोदी घबराए हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं

सदन के बाहर नारेबाजी ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, राहुल गांधी, बोले-पीएम मोदी घबराए हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, ‘नरेंद्र मोदी… सदन में आओ’ के नारे लगाए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।  उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा
पढ़ें :- नीट पेपर लीक और बेरोजगारी पर छात्रों के बीच जाएंगे राहुल गांधी, कोटा से शुरू होगा देशव्यापी अभियान

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज (Parliament Budget Session 2nd Phase) का आज चौथा दिन सत्र शुरू होते ही विपक्ष एलपीजी सिलेंडर संकट और अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद कार्यवाही शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए कर दी गई।

पढ़ें :- कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही: केशव मौर्य

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज स्पीकर ओम बिरला भी संसद में पहुंचे। इधर, संसद के बाहर एलपीजी सिलेंडर संकट और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हुए।  वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी घबराएं हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे से राहुल गांधी का होने लगा मोहभंग? कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
Advertisement