Owaisi replied to Shahbaz Sharif: भारत के ‘सिंधु स्ट्राइक’ से पाकिस्तान को कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है, यह उसके शीर्ष नेताओं की ओर से बौखलाहट में दिये गए हालिया बयानों से पता चलता है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है कि वह पाकिस्तान एक बूंद पानी भी किसी को छीनने नहीं देंगे। जिस पर भारत में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ द्वारा भारत पर की गई हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस है हमारे पास’। उन्होंने खुद बयान दिया था कि जब उन्हें नौ एयरबेसों पर हमले का एहसास हुआ, तब वह स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए थे। उन्हें ये सब बकवास बयान नहीं देने चाहिए। आप एक देश के प्रधानमंत्री हैं, हो सकता है कि आपकी कोई गरिमा न हो, लेकिन इन बयानों का हम पर कोई असर नहीं होगा।”
क्या बोले शहबाज शरीफ
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने मंगलवार को इस्लामाबाद में एक इवेंट में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा, “मैं दुश्मन को बता देना चाहता हूं, अगर तुमने हमारे पानी को रोकने की कोशिश की, तो याद रखो, तुम एक बूंद भी नहीं ले जा सकते।” शहबाज ने कहा, “अगर भारत ने ऐसी हरकत की, तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वह पछताएगा।” बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 1960 के सिंधु जल समझौते को 23 अप्रैल को स्थगित कर दिया था।