Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल पहुंचे ओवैसी ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा-जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को महिलाओं के खिलाफ

संभल पहुंचे ओवैसी ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा-जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को महिलाओं के खिलाफ

By शिव मौर्या 
Updated Date

संभल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गईं हैं। असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी चुनाव को लेकर पूरी तरह से स​क्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार ओवैसी संभल पहुंचे और केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को महिलाओं के खिलाफ बताया।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

साथ ही सरकार पर रोजगार नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा दे नहीं पा रही है और स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हजारों लोगों ने जान गंवा दी। जनसंख्या को ताकत बनाने के बजाए सरकार कमजोरी बना रही है।

इस कानून से महिलाओं का शोषण होगा और गर्भपात की दर बढ़ेगी। संभल के चौधरी सराय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव है। अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में संभल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

बातचीत के दौरान ओवैसी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के सामने मुख्यमंत्री अपनी चला रहे हैं। जबकि जनसंख्या नियंत्रण कानून अर्टिकल 21 के खिलाफ है।

 

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement