Pachmarhi Waterfall :मध्यप्रदेश में भी ऐसे स्थान हैं जो हिमालय की वादियों से कम नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं पहाड़ों की रानी, मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन की। कम खर्च में यहां भी परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं। मानसून में भी बादलों से घिरे यहां के पहाड़ आपको आकर्षित करेंगे। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी सतपुड़ा के पहाड़ों के बीच स्थित है और यहां हर मौसम में जाया जाता है। गर्मी में तो यहां का तापमान बाकी जिलों से 6-7 डिग्री कम ही रहता है।
पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी ऐसा स्थल है जहां मौसम हमेशा ठंडा और खुशनुमा ही रहता है। पचमढ़ी भारत में पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे वह स्थान कहा जाता है जहां पांडव अपने वनवास के समय रुके थे। पचमढ़ी में स्थित कुछ आवश्यक दर्शनीय स्थल प्रियदर्शिनी पॉइंट, जमुना प्रपात, अप्सरा विहार, सुंदर कुंड, महादेव और कई अन्य हैं। इस ब्लॉग में आपको पचमढ़ी के खूबसूरत झरनों के बारे में जानने को मिलेगा जो खूबसूरत प्राकृतिक स्थानों में स्थित हैं।
पचमढ़ी में गुफाएं हैं जिन पर शानदार नक्काशी है जो देखने लायक है। इसके अलावा पचमढ़ी में वाटरफॉल भी है। ऊँचाई से गिरता पानी आपका मन मोह लेगा।
पचमढ़ी के झरने
1. रजत जलप्रपात
2. मधुमक्खी झरना
3. रानी झरना
4. अप्सरा जलप्रपात
5. पावस प्रपात जलप्रपात