Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कोरोना के चलते पद्मभूषण सितार वादक देबू चौधरी का निधन, 85 साल में ली अंतिम सांस

कोरोना के चलते पद्मभूषण सितार वादक देबू चौधरी का निधन, 85 साल में ली अंतिम सांस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: मशहूर सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। लॉकडाउन के चलते उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे प्रतीक चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता के निधन की खबर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उन्हें हार्ट अटैक आया था।

पढ़ें :- कन्नौज काउ मिल्क प्लांट को लेकर अखिलेश ने योगी को घेरा, कहा- बीजेपी न तो कुछ नया बना पाती है, न बना बनाया चला पाती है

भारत सरकार ने 1992 में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इन्होंने ‘सेनिआ संगीत घराना’ के पंचू गोपाल दत्ता और संगीत आचार्य उस्ताद मुश्ताक अली खान से संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी। पंडित देबू चौधरी की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

दिल्ली में लगे लॉकडाउन की वजह से उनके परिजनो ने मदद के लिए साउथ दिल्ली पुलिस को कॉल किया था।इसके बाद साउथ पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने तुरंत स्थानीय सीआर पार्क थाने की पुलिस को निर्देशित किया। एसएचओ वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे और पंडित देबू चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। उस समय उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा था। पुलिस टीम ने ही ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाया था।

Advertisement