Pakistani cricketer Danish Kaneria : भारत समेत पूरी दुनिया में लोग 22 जनवरी की पुण्यतिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) भी अयोध्या के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बेसब्री से इनतजार कर रहे हैं।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति भावना को दिखाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किए है। इस पोस्ट में वह एक भगवा रंग के झंडे को लेकर खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। इस झंडे पर भगवान राम और अयोध्या के भव्य मंदिर को दर्शाया गया है। इसी साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।’ कनेरिया की यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है, और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार,
अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार!बोलो जय जय श्री राम। pic.twitter.com/poojMBb7U4
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) January 14, 2024
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का जन्म 16 दिसंबर, 1980 को कराची में गुजराती फैमिली में हुआ। मूलत: उनकी फैमिली गुजरात के सूरत से है। वो पाकिस्तान की हिंदू गुजराती कम्युनिटी के हैं। वह अक्सर भारत के समर्थन में अपनी बात रखते रहे हैं। हाल ही भारत-मालदीव विवाद में उन्होंने भारत का समर्थन किया था। कुछ साल पहले कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाकर चर्चा में आए थे।