Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Khatu Shyam Temple Lintel : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Khatu Shyam Temple Lintel : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Khatu Shyam Temple Lintel :  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर (छत की ढलाई) अचानक भरभराकर गिर गया इस भीषण हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। खबरों के अनुसार, भंवरनाथ मंदिर के पास देवखरी में बन रहे इस नए मंदिर की छत की ढलाई (लिंटर डालने) की तैयारी सोमवार (2 नवंबर 2026) को चल रही थी, तभी अचानक उसकी भारी-भरकम शटरिंग और लिंटर का ढांचा भरभराकर नीचे गिर गया।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

इस अचानक हुए हादसे से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य में जुट गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और राहत कार्य का सिलसिला शुरू किया गया।

फिलहाल प्रशासन की देखरेख में युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है, और मलबे को हटाने के लिए आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

 

पढ़ें :- झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

 

 

Advertisement