बेंगलुरु। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) पर जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के शौचालय में ‘बम’ है लिखा हुआ मिला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा अलर्ट के कारण उड़ान में करीब पांच घंटे से अधिक की देरी हो गई। हांलाकि, सुरक्षा एजेंसियों की गहन जांच के बाद धमकी को पूरी तरह फर्जी करार दिया गया।
पढ़ें :- असम में जलप्रलय, चार लोगों की मौत, 37 हजार से अधिक लोग प्रभावित
शौचालय में मिला संदिग्ध नोट
पुलिस को मिली प्राप्त सूचना के अनुसार, यह घटना इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6423 में हुई, जिसे मंगलवार रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। विमान के उड़ान भरने से ठीक 25 मिनट पहले करीब 7:35 बजे शाम, एक क्रू मेंबर को आगे के वॉशरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला। इस नोट पर अंग्रेजी में लिखा था— “Don’t go. Bomb hai! Please”, मत जाओ बम है! प्लीज)।
सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
जैसे ही हाथ से लिखा हुआ नोट मिला वैसे ही विमान के पायलट ने तुरंत हवाई अड्डा नियंत्रण कक्ष और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को इसकी सूचना दी। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विमान को तुरंत एक सुदूर और सुरक्षित ‘आइसोलेशन बे’ में भेज दिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। साथ ही हवाई अड्डे के सुरक्षा दस्ते, बम निरोधक दस्ते (Bomb Detection and Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड ने पूरे विमान, यात्रियों के केबिन और उनके सामान की बहुत ही बारीकी से जांच की। काफी संघर्ष के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद इसे ‘होक्स कॉल’ यानी झूठी अफवाह घोषित कर दिया गया।
पढ़ें :- ईरान ने की UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल
पांच घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट
आपको बता दे कि इस पूरी सुरक्षा प्रक्रिया और जांच के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम स्पष्टता मिलने के बाद, रात 8:00 बजे रवाना होने वाली इस फ्लाइट ने बुधवार देर रात करीब 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
साथ ही इंडिगो एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों की शिकायत पर बेंगलुरु के KIAL पुलिस स्टेशन में उस अज्ञात शरारती असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस, विमान के क्रू और यात्रियों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वॉशरूम में यह पर्चा किसने और किस उद्देश्य से रखा था।