पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हंगामा मच गया। सांसद पप्पू यादव के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की और मारपीट की गई। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, पप्पू यादव का ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, वो इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
पढ़ें :- ‘जस्टिस’ की पट्टी बांध संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
सांसद पप्पू यादव ने कहा, मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया। क्या अब लोग हमसे मिलने भी नहीं आ सकते? चाकू लेकर मारने आया था। उन्होंने कहा था कि, उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। लेकिन वह बच गए। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा लगातार धमकी दे रहे थे कि ‘मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपये देंगे।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पप्पू यादव के वकील ने कहा, यह दिल्ली पुलिस की नाकामी को दिखाता है। इससे दिल्ली पुलिस का साजिश में शामिल होना सामने आता है। इससे पता चलता है कि सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मिलकर वे छह बार के चुने हुए सांसद के खिलाफ साजिश में मदद कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हम लगातार छह बार चुने गए सांसद के खिलाफ रची जा रही साजिश को लेकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से ऐसे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें सिर काटने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही जा रही है।