Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ISKCON Temple में भगवान कृष्ण भक्ति में डूबी Parineeti Chopra, वीडियो हुआ वायरल

ISKCON Temple में भगवान कृष्ण भक्ति में डूबी Parineeti Chopra, वीडियो हुआ वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Parineeti Chopra immersed in devotion of Lord Krishna: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों लंदन में हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने लंदन से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह भगवान का आशीर्वाद लेने वहां के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (Iskcon) मंदिर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा गया। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस ने गौ सेवा कि एक झलक भी दिखाई है।

पढ़ें :- यूके में छुट्टियां मना रही Parineeti Chopra, स्टोरीज सेक्शन मे शेयर किया वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरूआत में उन्हें मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करते देखा जाता है। इसके बाद एक्ट्रेस मंदिर के अंदर नजर आती हैं, जहां वह कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्ण जी का जाप करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं कृष्ण जी का भजन करने के बाद एक्ट्रेस ने गौ सेवा भी की। वीडियो में उन्हें गाय को चारा खिलाते हुए देखा जा सकता है। अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों की झलक दिखाते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला।’


अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद।’

Advertisement